भारतीय जनता युवा मोर्चा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वासु रुखड़ जी ने बताया कि गत 12 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में भाजयुमो दिल्ली प्रदेश द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर आधारित ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दिल्ली प्रदेश के 7000 से अधिक युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आज क्विज़ प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा दिल्ली प्रदेश कार्यालय 14, पंडित पंत मार्ग पर हुई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री माननीया मीनाक्षी लेखी जी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी एवम महामंत्री (संगठन) सिद्धार्थन जी की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता रिद्धिमा विरमानी को प्रथम पुरस्कार, प्रिंस चौधरी को द्वितीय पुरस्कार एवं अंजलि जैन को तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमश: 11000, 7100 एवम 5100 रुपए नगद ईनाम दिया गया। साथ ही, 50 से अधिक प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा, दिल्ली प्रदेश ने किया।