Breaking News
Home / Latest News / होली से पहले इस साल होलाष्टक 10 मार्च से शुरू हो रहा है। Astro Neha gupta 

होली से पहले इस साल होलाष्टक 10 मार्च से शुरू हो रहा है। Astro Neha gupta 


#Astro #Neha #gupta                 #Whatsapp no-9654032267
होली से पहले इस साल #होलाष्टक 10 मार्च से शुरू हो रहा है। धार्मिक #मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य करना #वर्जित होता है क्योंकि होली जलने से पहले के 8 दिन पौराणिक मान्यताओं में #अशुभ माने जाते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्ट होता है, जो फाल्गुन पूर्णिमा तक रहता है। जब फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है तो इसी के साथ होलाष्टक भी #खत्म हो जाता है और फिर अगले दिन होली खेली जाती है।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 मार्च गुरुवार को प्रातः 02:56 से प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 11 मार्च को सुबह 05.34 बजे तक मान्य होगी और अष्टमी तिथि 10 मार्च को सुबह शुरु हो रही है, इसलिए #होलाष्टक भी 10 मार्च को सुबह 05:34 बजे से शुरू हो जाएगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
होलाष्टक का समापन #होलिका दहन या फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होता है। ऐसे में फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 17 मार्च गुरुवार दोपहर 01.29 बजे से शुरू हो रही है जो अगले दिन शुक्रवार 18 मार्च को #दोपहर 12.47 बजे तक वैध है। 17 तारीख को पूर्णिमा दिखाई देगी और होलिका दहन देर रात को संपन्न होगा। यहीं कारण है कि होलाष्टक 17 मार्च को समाप्त होगा।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
होलाष्टक के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
Holika Dahan 2022: जानिए #होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पूजा सामग्री की लिस्ट
– होलाष्टक के दौरान शेविंग, नामकरण, उपनयन, सगाई, #विवाह आदि जैसे संस्कार बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
– होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश, नए घर की खरीदी, संपत्ति के सौदे और नए वाहनों की खरीदी से भी बचना चाहिए।
– इसके अलावा होलाष्टक के दौरान कोई नया काम या नया व्यापार शुरू करने से भी बचना चाहिए। किसी भी मांगलिक कार्य की शुरू होलाष्टक के बाद ही करें।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow