Breaking News
Home / Latest News / अयाची नगर युवा संगठन के तत्वावधान में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया  

अयाची नगर युवा संगठन के तत्वावधान में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया  


अयाची नगर युवा संगठन के तत्वावधान में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिट्ठो प्रांगण में प्रोत्साहन सह सम्मान समारोह का आयोजन संगठन के संस्थापक विक्की मंडल के नेतृत्व में किया  गया। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ विद्या बाबू ,बिल्टू राम, वरिष्ट पत्रकार उदय कुमार झा, विद्यालय प्रधान मोहन कुमार बैठा उपस्थित थे। सम्राट अशोक के चलचित्र पर पुष्प अर्पित करने उपरांत कार्यक्रम की शुरुवात की गई। कार्यक्रम में वर्ष 2022 के 10वीं विद्यालय टॉपर किशन कुमार को प्रशस्ति प्रमाण पत्र ,मेडल के साथ 5100 रुपया का चेक प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया

 जो जगउमा फाउंडेशन के संचालक शंकर झा के सहयोग से दिया गया। वहीं गर्ल्स टॉपर सीता कुमारी को मोमेंटो, मेडल के साथ 501 रुपया का चेक  संगठन द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया। इसके साथ प्रथम श्रेणी से उतीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मंच संचालन आदित्य कुमार ने किया । धन्यवादज्ञापन संस्था के संस्थापक विक्की मंडल ने किया। मौके पर संगठन के सदस्य धीरज लाभ, सतीश कुमार, रमेश ठाकुर, नंदू ठाकुर, राजा चौपाल, संतोष कुमार, अजीत मंडल, देबू कुमार उपस्थित थे। वही शिक्षक घनश्याम राय ,संतोष झा, बसंत चौधरी, विजय कुमार अंकज,सुमित कुमार ,डॉक्टर विशंभर प्रसाद ,दीपक कुमार ,शिक्षिका भारती कुमारी ,संगीता झा उपस्थित थी।
PLZ SUBSCRIBE NEWS CHANNEL HINDUSTAN NEWS NOE
हिंदुस्तान न्यूज़ नाउ And न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI 9927141966) Contact us for news or articles

About Rihan Ansari

Check Also

JJ Crowns July 2026 Global Special Edition: A Global Celebration of Transformational Leadership, Visionary Excellence & Worldwide Influence

🔊 पोस्ट को सुनें JJ Crowns July 2026 Global Special Edition: A Global Celebration of …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow