
गाजियाबाद संवाददाता: शहर के गोविंदपुरम में भविष्य फाऊंडेशन की महिला कार्यकर्ताओं ने गर्मी के भीषण प्रकोप को देखते हुए आज गौर होम्स सोसायटी, चौराहा एवं बस स्टॉप पर मिट्टी के मटके वितरित किये ।
संस्था की राष्ट्रिय महिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह जी ने बताया कि गर्मी की मार से हर कोई बेहाल है ऐसे में गार्ड, औटोवाले भाईयों के लिये ये मटके वितरित किये गये ताकि इस ताप से उन सभी को कुछ राहत मिल सके।
इस कार्य में उनके साथ संस्था के सभी पदाधिकारियों की शुभकामनाएँ एवं सहयोग रहा। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रेनू चन्देला, रजनी शर्मा, शाँति सिंह एवं सन्जुक्ता राठ मौजूद रहे।

न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI 9927141966) Contact us for news or articles
RN TODAY Online News Portal