Breaking News
Home / Latest News / 5 जून पर्यावरण दिवस ,वृक्ष लगाएं प्रकृति को हरा-भरा बनाए

5 जून पर्यावरण दिवस ,वृक्ष लगाएं प्रकृति को हरा-भरा बनाए


                   विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण के लिए, धरती को रहने के योग्य बनाये  रखने के लिए ,पर्यावरण दिवस मनाया जाता है|
    (यह पेड़ है हरा भरा ,हवाओं में लहरा रहा
 हरी पत्तियों से सुशोभित ऑक्सीजन फैला रहा)
             पर्यावरण दुनिया में मनाया जाने वाला बड़ा महत्वपूर्ण त्यौहार है सन 1974 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया था | पौधों को बचाने के लिए, लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए, और धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है|
                    पेड़ हमारे जीवन में बड़ी भूमिका निभाते हैं ,ब्रह्मांड मे पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है जो जीवो के जीने के लिए अनुकूल वातावरण, और प रि वेश मौजूद है | इसी कारण पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया| पर्यावरण के द्वारा ही हम भोजन और हवा पाते हैं |
                 पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ है चारों ओर से घेरे हुए यह वह इकाई है, जो भौतिक रासायनिक और जैविक कारकों की जीवन और जीविका तय करता है |हम जिस वातावरण में रहते हैं, उस परिवेश में रहने वाले लोगों को पेड़ लगाना और जागरूक करना चाहिए | हमें सभी नागरिकों को ये प्रोत्साहन देना चाहिए कि वह पेड़ लगाएं ,वृक्ष लगाएं और धरती को हरा-भरा बनाए |शुद्ध और साफ पर्यावरण लोगों के जीवन में एक बड़ी भूमिका निभाता है| पर्यावरण को साफ रखने की हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है जिसे हमें बखूबी निभाना चाहिए|
                 पर्यावरण को साफ रखने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है जिसे हमें जीवन पर्यंत लगन के साथ निभाना चाहिए| विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए कई देश शामिल होते हैं ,2017 में विश्व के 143 देशों ने हिस्सा लिया जो एक बहुत बड़ा कदम था पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हम सबको एक बड़ा कदम उठाना होगा |कुछ कारगर उपाय करने होंगे| शुद्ध वातावरण में अगर सांस लेना है तो हमें अपने पेड़ पौधों को बचाना होगा ,हमारी सेहत दें तभी ठीक हो सकती है|
 पक्षी च हके और हवा चली
 पेड़ों पर बन गए घोसले
अब दूर देश न जाएं पक्षी
शुद्ध हवा में विचरण करते
अपने घर में रह जाएं पक्षी
                        जागरूकता लाने के लिए एक संगठन बनाना जरूरी है, जैसे जैसे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी ,पर्यावरण के प्रति वैसे-वैसेलोगो में जानकारी बढ़ेगी , वातावरण शुद्ध और साफ होगा | नदियों में कचरा ना बहाएं, कूड़े को सही जगह पर फेंके, प्लास्टिक नदियों में ना फेंके ,मूर्तियों को नदियों में ना डालें, जिससे कि नदियां प्रदूषित ना हो | जब वो  पानी को जानवर पीता है तो बीमार हो जाता है| जल के अंदर रहने वाली मछलियां ही मर जाती| जब इतना ज्यादा प्रदूषण नदियों में मिलता है| जीवन में सर्वाधिक जरूरी है कि पेड़ों को ,नदियों को ,सड़कों को ,गंदगी से बचाएं |तभी हमारी धरती शुद्ध और साफ होगी|
                      पेड़ों की कटाई ना करें ,जलवायु दूषित ना होने दें ,हैं कृषि को बर्बाद होने से बचाएं, मनुष्य का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है |मानव के स्वास्थ्य पर बुरा  प्रभाव पड़ता है और वायु  को प्रदूषित न करें|
                          विश्व में लगभग 192 परसेंट दूषित हवा में सांस ले रहे हैं ,हवा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हम सभी को ध्यान देना होगा| प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल बंद करना होगा |प्लास्टिक non-biodegradable होता है |बच्चों को बचपन से ही वृक्ष लगाने की शिक्षा दें |पेड़ पौधों को बचाने की शिक्षा दे | प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं का निवारण कैसे हो पाएगा |पर्यावरण दूषित होने पर कार्बन डाइऑक्साइड का बढ़ता हुआ स्तर का सर्वाधिक स्रोत है | प्लास्टिक बोतल का उपयोग न करें |प्लास्टिक के कप की जगह आप कुल्हड़ का उपयोग करें |और ऐसी जागरूकता लाकर हम समाज को दूषित होने से प्रदूषित होने से बचा सकते हैं|

न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI 9927141966) Contact us for news or articles

About Rihan Ansari

Check Also

₹25 हजार का इनामी इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, भागने के दौरान पेड़ से टकराई गाड़ी

🔊 पोस्ट को सुनें ₹25 हजार का इनामी इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, भागने …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow