Breaking News
Home / Latest News / अतर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर महिलाओं हेतु सामूहिक योगा कार्यक्रम का आयोजन किया 

अतर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर महिलाओं हेतु सामूहिक योगा कार्यक्रम का आयोजन किया 


अतर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर  आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन द्वारा  दुर्गा मंदिर के पीछे , करीम नगर चौराहे के समीप  सुबह 6बजे से 7،30 तक गोरखपुर महानगर की महिलाओं हेतु  सामूहिक योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| उपरोक्त जानकारी संस्था की अध्यक्षा कंचन सोनी के द्वारा दी गयी। उन्होंने बताया कि महिलाओं का सशक्त होना आज के समय की जरूरत है, क्योंकि महिलाएं ही परिवार की रीढ होती हैं, वे विना थके परिवार व समाज के पुनरूत्थान में अपना योगदान देती रहती हैं, ऐसी परिस्थितियों मे निरंतर योग के माध्यम से उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है।योग ही  वह जरिया है जसके द्वारा आज की लाईफ स्टाईल की बीमारियों से भी बचा जा सकता है| उपरोक्त आयोजन में  योग का प्रशिक्षण, योगा प्रशिक्षक शालिनी जायसवाल के देखरेख में दिया गया। सम्मिलित होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से रमा पांडेय, नीतू जायसवाल, रेनू एम्विष्ट, नीतू सिंह, नीरज चौधरी, अदिति चतुर्वेदी, सुनीता जायसवाल, सरिता सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, पूर्णिमा द्विवेदी, प्रियंका सोनी व अन्य उपस्थित रहीं| 
PLZ SUBSCRIBE NEWS CHANNEL (HINDUSTAN NEWS NOW)  https://www.youtube.com/channel/UCDsH7S3IT4Q9EUxnTu4zoqQ  And न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI 9927141966) Contact us for news or articles

About Rihan Ansari

Check Also

Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste Someone’s Time

🔊 पोस्ट को सुनें “Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow