Breaking News
Home / Latest News / जल्द ही रिलीज होगी सोनालिका प्रसाद और राजीव सिंह की फिल्म ‘एक छैला छह लैला’, तैयारियां पूरी

जल्द ही रिलीज होगी सोनालिका प्रसाद और राजीव सिंह की फिल्म ‘एक छैला छह लैला’, तैयारियां पूरी


बॉलीबुड फ़िल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट –
प्रियदर्शनी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें अभिनेता राजीव सिंह धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। जबकि एक अन्य पोस्टर में वे खूबसूरत अभिनेत्री सोनालिक प्रसाद समेत 6 एक्ट्रेस के साथ नजर आए हैं। यानी फिल्म में वे एक नहीं 6 एक्ट्रेस का साथ रोमांस करने वाले हैं। यह फिल्म अपने आप में एक अनोखी फिल्म होने वाली है, जिसका रिलीज डेट भी जल्द ही जारी किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग गुड़गांव में की गई है।
रोमांस और ड्रामा जोनर की इस फिल्म के निर्माता प्रियेंद्र सिंह है, जबकि फिल्म के निर्देशक रजनीश कुमार त्यागी हैं। फिल्म को लेकर राजीव सिंह को काफी उम्मीदें हैं। उनकी मानें तो यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ की कहानी आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग और अहम है। फिल्म के पोस्टर में मेरा एक्शन अवतार भी दिखा है और रोमांस वाली छवि भी। यानि दर्शक मुझे दोनों शेड्स में  देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना हंड्रेड पर्सेंट दिया है। उन सबों की मेहनत रंग लाएगी, इसका विश्वास मुझे भोजपुरी की जनता पर है। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों वाली है। इसलिए सभी लोग इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखे।आपको बता दें कि फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ में राजीव सिंह,सोनालिका प्रसाद, जोया खान,अन्नू पांडेय,राज चौहान ,शिवानी यादव,पूजा यादव,एल्फा क्विन,रिंकू यादव,विकास वैभव,सतवीर सिंह अंशुल बिट्टू ,बृजेश त्रिपाठी और उमेश सिंह हैं!  फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। संगीत – मधुकर आनंद ,गीत झूलन झील ,मार धाड हीरा यादव ,आर्ट श्याम लाल हैं। कोरियोग्राफर स्वर्गीय मयंक श्रीवास्तव और छायांकन राकेश तिवारी हैं।
PLZ Subscri RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI 9927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste Someone’s Time

🔊 पोस्ट को सुनें “Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow