Breaking News
Home / Latest News / छिंदवाड़ा के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने चित्रकला से दिया जागरूकता संदेश

छिंदवाड़ा के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने चित्रकला से दिया जागरूकता संदेश


टाउन हॉल छिंदवाड़ा में श्री नारायण सोसायटी फॉर एजुकेशन द्वारा आयोजित  स्वरांजलि कला प्रदर्शनी में  आज 1 अक्टूबर  दोपहर 12:00 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छिंदवाड़ा के श्री नारायण म्यूजिक एंड आर्ट कॉलेज  के विद्यार्थियों( प्रतिभागियों) अभिषेक चौकसे,रूपाली कुडोपा,ज्योत्सना कलमकार , कृति नेमा ,वैशाली अवस्थी,प्रतीक उईके, स्वाति श्रीवास्तव, खुशी गुप्ता, पंकज विश्वकर्मा, लक्ष्ंद्र गजभिए ने हिस्सा लिया |
जिन्होंने 1 घंटे में विभिन्न प्रकार की जागरूकता संबंधित पेंटिंग बनाकर  जागरूकता संदेश दिया
इस अवसर पर पुलिस विभाग, नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन, जय हो फाउंडेशन एवं श्री नारायण इंस्टिट्यूट के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही |
 नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ नूपुर धमीजा जी के नेतृत्व में  एनजीओ द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में “चेतना “अभियान में सहभागिता दी जा रही है|
 जिला महिला अपराध प्रभारी डीएसपी सुश्री श्वेता शुक्ला ने बताया कि  पुलिस विभाग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों ,नवरात्र के पंडालों, स्कूल , कॉलेज ,कोचिंग संस्थान आदि स्थलों पर विभिन्न प्रकार जैसे रंगोली, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक ,आदि के माध्यम से जागरूकता के कार्यक्रम किए जाएंगे|
महिला थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा एवं स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूकता संबंधित बातें एवं उदाहरण जो कि मानव दुर्व्यापार एवं महिलाओं बालिकाओं के प्रति घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु लोगो को जागरूक कर संवेदनशील बनाने हेतु उपयुक्त थे उनकी जानकारी दी गई |
जय हो फाउंडेशन एवं नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन छिंदवाड़ा अध्यक्ष तरुण तिवारी ने श्री नारायण म्यूजिक एंड आर्ट कॉलेज की प्राचार्य एवं डायरेक्टर डॉ.मृदुला शर्मा,राकेश राज एवं इस अभियान में समर्थन दे रहे समस्त साथियों का आभार व्यक्त किया एवं सहभागिता हेतु शहर के सभी समाज सेवीसंगठनों एवं समाजसेवियों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की |
 मानव दुर्व्यापार एवं महिलाओं बालिकाओं के प्रति घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु लोगो को जागरूक कर संवेदनशील बनाने हेतु अभियान चेतना नवरात्रि में 9 दिन तक चलाया जाएगा। 4 अक्टूबर को कार्यक्रम समाप्त होगा |
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI 9927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Syed Rashid Shuttari: The Visionary Entrepreneur Transforming Industries Through KIBO Group of Companies

🔊 पोस्ट को सुनें Syed Rashid Shuttari: The Visionary Entrepreneur Transforming Industries Through KIBO Group …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow