



नजीबाबाद शहर के जय नगर कॉलोनी में क्वीन क्रेजी ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। ब्यूटी पार्लर का उदघाटन सोशल एक्टिविस्ट अनामिका आर्य ने किया। महिला प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, आत्मनिर्भर बन रही है इसी के साथ प्रत्येक महिला को अपनी ब्यूटी के प्रति भी सजगता रखना भी अनिवार्य हैं। महिलाओं ने ब्यूटी के क्षेत्र में भी बहुत अधिक सफलता हासिल कर अपना नाम रोशन किया हैं। आज के इस युग मे ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिलने की संभावनाएं है जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। ब्यूटी पार्लर की संचालिका सविता ढुल द्वारा बताया गया कि ब्यूटी पार्लर में मसाज, हेयर कटिंग, मेहंदी, दुल्हन सज्जा आदि का काम किया जाएगा। ग्राहक की संतुष्टि ही हमारा कर्तव्य रहेगा व इसी के साथ ग्राहकों की सेवा ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को ब्यूटी पार्लर के माध्यम से हम आगे बढ़ाएंगे और श्रृंगार करते समय हर्बल उत्पादों का प्रयोग किया जाएगा ताकि स्वदेशी को बढ़ावा मिल सके उन्होंने कहा कि सबसे प्राचीन भारतीय श्रृंगार कला है। उद्घाटन के इस शुभावसर पर सतबीर ढुल, अंशु, अंशी, सुरभि सिंह,रितु तोमर, किरन कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)