
किरतपुर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर की महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन की जिला महामंत्री मीना अग्रवाल के आवास पर दिवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने काफी उत्साहित होकर प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया। उत्सव में महिलाओं ने विभिन्न तरह के खेलों का आनंद लिया गया। दीपावली उत्सव में महिलाओं द्वारा रंगोली सजाई गई तथा राम दरबार में दीप प्रज्वलित किए गए। सभी महिलाओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे इस दिवाली कम से कम एक जरूरतमंद परिवार के घर दिवाली की जरूरत का समान पहुंचाकर त्योहार मनाएंगे।कार्यक्रम में साधना रस्तोगी, ऋतु अग्रवाल, नीति अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, बरखा, बबीता अग्रवाल, सोनिया, रेणुका गोयल, दीप्ति, चारु, मिली, मनीषा, चंचल आदि महिलाएं उपस्थित रही।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)
RN TODAY Online News Portal