Breaking News
Home / Latest News / शीर्षक :- एक दिया ऐसा भी हो

शीर्षक :- एक दिया ऐसा भी हो


शीर्षक :- एक दिया ऐसा भी हो*
एक दिया ऐसा भी हो, जो
भीतर तलक प्रकाश करे,
एक दिया मुर्दा जीवन में,
फिर आकर कुछ श्वास भरे।
एक दिया सादा हो इतना,
जैसे साधु का जीवन,
एक दिया इतना सुन्दर हो,
जैसे देवों का उपवन।
एक दिया जो भेद मिटाए,
क्या तेरा क्या मेरा है,
एक दिया जो याद दिलाये,
हर रात के बाद सवेरा है।
एक दिया उनकी खातिर हो,
जिनके घर में दिया नहीं,
एक दिया उन बेचारों का,
जिनको घर ही दिया नहीं।
एक दिया सीमा के रक्षक,
अपने वीर जवानों का,
एक दिया मानवता-रक्षक,
चंद बचे इंसानों का।
एक दिया विश्वास दे उनको,
जिनकी हिम्मत टूट गयी,
एक दिया उस राह में भी हो,
जो कल पीछे छूट गयी।
एक दिया जो अंधकार का,
जड़ के साथ विनाश करे,
एक दिया ऐसा भी हो,
जो भीतर तलक प्रकाश करे।
डॉ.सारिका ठाकुर “जागृति”
सर्वाधिकार सुरक्षित
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow