Breaking News
Home / Latest News / कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा 10 दिसम्बर 2022 को आयोजित होगा चौथा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022

कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा 10 दिसम्बर 2022 को आयोजित होगा चौथा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022


कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा 10 दिसम्बर 2022 को आयोजित होगा चौथा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022
डॉ कृष्णा चौहान ‘बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड का भव्य आयोजन पिछले 3 वर्षों से करते आ रहे हैं। अब चौथे वर्ष कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड – 2022 का आयोजन 10 दिसम्बर 2022 को किया जाएगा।
डॉ. कृष्णा चौहान का कहना है कि इस बार यह पुरस्कार समारोह पहले से बड़ा और बेहतर होगा। भारतीय फिल्मों और उसकी तरक्की में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। काफी सारी हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी।
आपको बता दें कि इस अवार्ड के लिए बेहतरीन ट्रॉफी तैयार कर ली गई है और कार्यक्रम की रूप रेखा भी रेडी है। इवेंट को भव्य रूप से किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न केवल एक सफल फ़िल्म निर्देशक एवं समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं। वह केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
4 मई 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान ने लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन किया था।
अब 4th बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2022 का आयोजन 10 दिसम्बर को मेयर हॉल अंधेरी मुम्बई में करने जा रहे हैं। इसमे कई डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस भी होगी।
इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह को लेकर डॉ कृष्णा चौहान काफी उत्साहित हैं।
इस पुरस्कार समारोह के बाद डॉ कृष्णा चौहान अपनी अगली हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान का हिंदी अल्बम “ज़िक्र तेरा” हाल ही में रिलोज हुआ है और उनकी हिंदी फिल्म “आत्मा डॉट कॉम” अगले माह फ्लोर पर जाने वाली है, इसके संगीतकार दिलीप सेन हैं।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste Someone’s Time

🔊 पोस्ट को सुनें “Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow