
प्रत्येक नागरिक को अधिकार है कि वह समान ओर सम्मान के साथ जीवन गुज़ारे। जनपद न्यायाधीश डॉक्टर बब्बू सारंग

जनपद न्यायधीश डॉ बब्बू सारंग के दिशा निर्देशन में सामाजिक संस्था आज़ाद फाउंडेशन व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सयुक्त तत्वधान में “सर सईद मीट 2022″मिशन एडुकेशन एवं “राष्ट्रीय लोक अदालत विषय पर जागरूक” कार्यशाला का भव्य आयोजन होटल लेमन ट्री में किया गया।

कार्यक्रम में आज़ाद फाउंडेशन द्वारा पिछड़े वर्ग व मलिन बस्तियों में आये बदलाव का एक प्रभाव शाली बदलाव देखने को मिला जिसको मुख्य अतिथि ज़िला जज डॉक्टर बब्बू सारंग द्वारा सराहा गया उन्होंने कहा एक अच्छे ओर मज़बूत समाज को विकसित करने में सामाजिक संस्थाओ का बड़ा योगदान होता है साथ ही संस्था का जो ज़िला विधिक सेवा के साथ सामाजिक जन जागरूकता कार्यों में योगदान रहा है वो सराहनीय है उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत की शक्तियों के बारे में बताया और बताया कि लोक अदालत विवादों को समझौते के माध्यम से सुलझाने के लिए एक वैकल्पिक मंच है लोक अदालत के फैसलों के विरूद्ध किसी भी न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती है। लोक अदालत में समझौते के माध्यम से निस्तारित मामले में अदा की गयी कोर्ट फीस लौटा दी जाती है। एडीजे प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मनोज कुमार ने डीएलएसए के कार्यों के प्रति कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया कि कैसे न्यायिक विभाग सामाजिक कार्य करता है साथ ही डीएलएसए के उद्देश्यों को साझा किया। मुख्य न्यायिक अधिकारी (सीजीएम) राघवेंद्र मणि ने संस्था की सचिव शाज़िया सिद्दीकी तथा उनकी टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए उनको बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यो में आपके रास्ते मे लोग पत्थर भी फेकेंगे पर आपको घबराना नही ओर अपने इरादों पर दृढ़ रहकर अपने मिशन को पूरा करना है उन्होंने लोक अदालत के प्रति लोगो को जागरूक किया। राष्टीय लोक अदालत के महत्त्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत वाद के निपटारे का बेहतरीन माद्यम है जिसके प्रति हम सबको जागरूक होना बेहद आवश्यक है तभी हम उसका लाभ ले पाएंगे। विशिष्ट अतिथि सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद दायर करने का आसान और औपचारिक तरीक़ा बताया ताकि पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सके। लॉ विभाग से प्रोफेसर सईद अली नवाज़ ज़ेदी ने सर् सईद के विजन एडुकेशन व न्यायिक पर्सेपशन का व्याख्यान बहुत ही बारीकी से बताया। संस्था की सचिव शाज़िया सिद्दीकी ने संस्था के सामाजिक उद्देश्यों को साझा किया जिसमें शिक्षा व महिला सशक्तिकरण पर किये जा रहे कार्य व ज़रूरी बदलाव के बारे में बताया। आज़ाद फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों को संस्था के अड्यच डॉक्टर जुनेद ने एक ब्रीफ डिस्करप्शन के साथ पीपीटी प्रस्तुति दी। कार्यकम में मशहूर ग़ज़ल व म्यूजिशियन जोनी फास्टर, रेहाना शाहीन न नुजहत खुर्शीद ने शाम को कल्चरल गायिकी से सुंदर बनाया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सेवानिवृत्त ज़िला जज रियासत हुसैन, सेवानिवृत्त ज़िला जज/वर्तमान चैयरमेन स्थायी लोक अदालत उपेन्द्र कुमार, डॉ पी कुमार,डॉक्टर गौरव,जतिन केशवानी,संस्था की अड्यच शाहनीला सिद्दीकी, ज़फर महमूद,सूफिया जावेद,सलमान शाहिद,रुबीना,उज़्मा, वी अचीवर के प्रेसिडेंट दानिश खान,रकशी,फरीदा बेग,लताफ़त राजा,इरफान,सीआरपीएफ से चिन्मन सेनी,मीडिया से प्रिंस प्रताप,बुशरा किरमानी,एडवोकेट नदीम,एडवोकेट शाकिर,एडवोकेट आलोक सिंह,एडवोकेट रजनी पोल,एडवोकेट सुधा,काशीब ,शंसिया, एलिजा,मरयम,यूसरा,रफी मुख्य रूप से उपस्थित रही।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

RN TODAY Online News Portal