
बिजनौर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रांतीय अधिवेशन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी हाजी दानिश अख्तर को संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया हैं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया लगभग 3000 से अधिक शिक्षकों ने कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाया माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ने शिक्षको के हित में संघर्ष करते रहने की बात कर सभी शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग की यूपी बोर्ड के अपर सचिव कोमल यादव ने हर संभव मदद का आश्वासन शिक्षकों को दिया वही अधिवेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका भूमिका पर असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप यादव ने अपने विचार रखे इस अवसर पर संगठन के हुए चुनाव में सोहन लाल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर निवासी राजीव यादव को प्रदेश महामंत्री चुना गया प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र वर्मा पवन कुमार यादव संतराम बौध मैनुद्दीन अंसारी डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह प्रभात यादव प्रदेश मंत्री पद पर जनपद बिजनौर निवासी हाजी दानिश अख्तर तीर्थराज पटेल संदीप शुक्ला डॉक्टर पुरुषोत्तम वर्मा नारायण चौधरी विनय जयसवाल बिरजू सरोज उदयवीर सिंह सतबीर सिंह दिवाकर प्रदेश प्रवक्ता के पद पर एटा निवासी श्रवण कुमार कुशवाहा कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार मीडिया प्रभारी सुधाकर ज्ञानार्थी प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह चुने गए इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक एवं प्रयागराज के जिला संयोजक मोहम्मद जावेद महामंत्री देवराज सिंह ने अधिवेशन में आए सभी शिक्षकों का स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रधान संरक्षक गुमान सिंह और संचालन उपेंद्र वर्मा ने किया


PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)
RN TODAY Online News Portal