
मैं जयपुर वासियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने कपड़ा बैंक में कपड़े दिए!
आज लगभग 125 लोगों को कपड़े बांटे गए! इसमें वीरेंद्र जी एवं मेरा बेटा दक्ष पूरी मुहिम में साथ रहे!
यह मुहिम पूरी सर्दियों में चालू रहेगी अतः जो भी साथी कपड़े बैंक में कपड़ों का दान करना चाहिए वह DMR एकेडमी एवं Daksh दूध डेयरी के ऑफिस में छोड़ सकते हैं!
आने वाले समय में सर्दियां बहुत रहेगी इसलिए जो भी गर्म कपड़े हो बशर्ते कटे-फटे ना हो वह आप कपड़ा बैंक में अवश्य दें!
हर रविवार समय निकालकर हमारे साथ कपड़े बांटने भी चलें
डीएमआर एवं दक्ष दूध डेरी के निर्देशक दिनेश यादव ने बताया कि यह मुहिम 2020 से चल रही है और हर बार लगभग हजार से ज्यादा परिवारों को इस तरह के वस्त्र बांटे जाते हैं!
अभी भी कपड़ा और बैंक में दानदाताओं में मुख्यतः बालानुज सविता, तेजवीर जीवन, ब्रजराज , भुवन, प्रियांश, अमरजीत सैनी, पुलक दुर्गा आदि ने कपड़े दान किए! यह मुहिम अब लगातार 10 फरवरी तक चालू रहेगी

RN TODAY Online News Portal