Breaking News
Home / Latest News / डॉ. जौली ने संगम विहार, देवली व खानपुर निगम क्षेत्रों में पदयात्रा कर भाजपा नगर निगम उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया

डॉ. जौली ने संगम विहार, देवली व खानपुर निगम क्षेत्रों में पदयात्रा कर भाजपा नगर निगम उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया


डॉ. जौली ने संगम विहार, देवली व खानपुर निगम क्षेत्रों में पदयात्रा कर भाजपा नगर निगम उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया (भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी व कांग्रेस हराएं)

दक्षिण दिल्ली, 21 नवंबर 2022ः वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली ने आज सुबह 8.00 बजे से 10.00 तक अम्बेडकर नगर विधानसभा के अंतर्गत खॉनपुर वार्ड संख्या 167 में भाजपा उम्मीदवार श्रीमती ममता यादव व कार्यकर्ताओं संग देवली रोड के कृष्णा पार्क, राजू पार्क क्षेत्र की संकरी गलियों में लगभग 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। डॉ. जौली ने क्षेत्रवासियों से गुहार करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट डालने व ममता यादव को जिताने की अपील की।
इसके पश्चात, डॉ. जौली ने सुबह 10 बजे से 1.00 बजे तक देवली विधानसभा के अंतर्गत संगम विहार वार्ड संख्याः 163 में भाजपा उम्मीदवार चंदन चौधरी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग संगम विहार ब्लाक जी, एफ-3, एल-1 में लगभग 10 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा की। डॉ. जौली ने क्षेत्रवासियों से अपील कर भाजपा उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए धुंआधार प्रचार किया।
डॉ. जौली ने दोपहर 1.00 बजे देवली वार्ड संख्या 161 में भाजपा उम्मीदवार अनीता सिंघल के देवली बांध रोड पर भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर डॉ. जौली संग दक्षिण दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष रोहतास कुमार व मण्डल अध्यक्ष प्रेमपाल सिवास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. जौली ने निगम चुनावों में भाजपा को जिताने तथा झूठी व भ्रष्ट आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी को हराने की पुरजोर अपील दक्षिण दिल्ली निवासियों से की।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste Someone’s Time

🔊 पोस्ट को सुनें “Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow