

बेंगलूरु। यहां जैन सेवा मंडल, बेंगलूरु कैंट की ओर से 23 नवंबर, बुधवार को अमावस्या के उपलक्ष में स्थानीय तीमैया रोड स्थित सेठश्री किशनलाल फूलचंद लुनिया मेटरनिटी होम “पुअर हाउस हॉस्पिटल” के बाहर करीब 500 व्यक्तियों के लिए अन्नदानम का कार्यक्रम रखा गया। प्रतिमाह अमावस्या पर होने वाले इस कार्यक्रम में बुधवार को सेवा मंडल के सेवाभावी सद्स्यों में क्रमशः ताराचंद लुणावत, विशाल गादिया, प्रदीप मेहता, सुनील पोखरना, अशोक खिंवसरा, अशोक कोठारी, भरत मेहता, शांतिलाल चतुर, महेंद्र लुनिया, राजेश सोलंकी, महेंद्र बोहरा, महावीर फुलफगर, जितेंद्र लुणावत, महेंद्र सेन, महावीर गादिया, विजयराज सुराणा, विनोद लुणावत, जयंती छाजेड़, मास्टर वंश मेहता आदि ने सेवा सहयोग कर उपस्थिति के साथ प्रसाद वितरण किया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)