Breaking News
Home / Latest News / अर्थ बड़े गहरे हैं 

अर्थ बड़े गहरे हैं 


अर्थ बड़े गहरे हैं
मैंने हर रोज जमाने को रंग बदलते देखा है .!!!
उम्र के साथ .जिंदगी को  ढंग बदलते देखा है . !!!
वो जो चलते थे तो शेर के चलने का होता था गुमान..!!!
उनको भी पाँव उठाने के लिए सहारे को तरसते देखा है !!!
जिनकी  नजरों की चमक देख सहम जाते थे लोग .!!!
उन्ही नजरों को  बरसात  की तरह रोते देखा है  !!!
जिनके हाथों के जरा से  इशारे से  टूट जाते थे पत्थर .!!!
उन्ही हाथों को  पत्तों की तरह थर थर काँपते देखा है . !!!
जिनकी आवाज़ से कभी बिजली के कड़कने का होता था भरम .!!!
उनके होठों पर भी जबरन  चुप्पी का ताला लगा देखा है .. !!!
ये जवानी ये ताकत ये दौलत सब कुदरत की  इनायत है ..!!!
इनके  रहते हुए भी इंसान को  बेजान हुआ देखा है … !!!
अपने आज पर इतना ना इतराना मेरे  यारों .!!!
वक्त की धारा में अच्छे अच्छों को मजबूर हुआ देखा है .. !!!
कर सको तो किसी को खुश करो दुःख देते हुए तो हजारों को देखा है ।
SWEETY
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

₹25 हजार का इनामी इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, भागने के दौरान पेड़ से टकराई गाड़ी

🔊 पोस्ट को सुनें ₹25 हजार का इनामी इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान राजस्थान से गिरफ्तार, भागने …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow