Breaking News
Home / Latest News / नौ थीम से होगा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पचायत का विकास:- सतेन्द्र शर्मा

नौ थीम से होगा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पचायत का विकास:- सतेन्द्र शर्मा


नौ थीम से होगा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पचायत का विकास:- सतेन्द्र शर्मा
प्रथम बेच क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण समापन
कोतवाली देहात। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद बिजनौर में विकास खंड कोतवाली देहात में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम बेच का समापन किया गया। समापन एडीओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह व सीनियर फैकल्टी  सतेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम,अब्दुल कादिर,जुनैद हवा द्वारा किया गया। तथा द्वितीय बेच कल यानि शुक्रवार को कोतवाली देहात सभागार में ही प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सीनियर फैकल्टी सतेन्द्र शर्मा द्वारा बताया कि 193 देशों के द्वारा 2015 में सतत विकास के 17 लक्ष्यों को अपनाया गया है। इन लक्ष्यों को 2030 तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें भारत सरकार द्वारा उक्त 17 लक्ष्यों को नौ प्रमुख थीम गरीबी मुक्त गाँव, स्वस्थ गाँव,बाल हितैषी गाँव, महिला हितैषी गाँव,पर्याप्त जलयुक्त गाँव, स्वच्छ एवं हरित गाँव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा वाला गाँव,सुशासन वाला गाँव, सामाजिक रूप से न्यायसगत एवं सुरक्षित गाँव आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम ने बीडीसी सदस्यों को सतत विकास लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गरीब मुक्त गांव तभी होगा जब गांव स्वस्थ्य होगा। स्वास्थ्य विभाग द्धारा आपके गांव क्षेत्र में निःशुल्क उपचार किया जाता है। गांव के सरकारी अस्पताल की सुविधा का प्रयोग करना चाहिए।प्रशिक्षक जुनैद हवा द्वारा आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे पर विस्तृत जानकारी दी । सुशासन वाले गाँव पर भी गहनता से भी चर्चा की।
 प्रशिक्षक अब्दुल कादिर ने पर्याप्त जलयुक्त गाँव के बारे में जानकारी दी।तथा स्वच्छ एवं हरित गाँव के विषय में भी बताया।इस  मौके पर एडीओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह,सीनियर फैकल्टी सत्येंद्र शर्मा प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम,अब्दुल कादिर,जुनैद हवा व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow