Breaking News
Home / Latest News / राजस्थान में यूनिवर्सल हैल्थ केयर मॉडल ने देश-विदेश में बनाई अग्रणी विशिष्ट पहचान : आईएएस डॉ पृथ्वी 

राजस्थान में यूनिवर्सल हैल्थ केयर मॉडल ने देश-विदेश में बनाई अग्रणी विशिष्ट पहचान : आईएएस डॉ पृथ्वी 


राजस्थान में यूनिवर्सल हैल्थ केयर मॉडल ने देश-विदेश में बनाई अग्रणी विशिष्ट पहचान : आईएएस डॉ पृथ्वी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव के साथ समाजसेवी भामाशाह दुगड़ व डागा की उपस्थिति में आशादेवी केशरीचन्द गोलछा चिकित्सा केन्द्र का नोखा में लोकार्पण समारोह सम्पन्न
बीकानेर। घेवरचन्द्र केशरीचन्द गोलछा ट्रस्ट द्वारा नव निर्मित आशादेवी केशरीचन्द गोलछा चिकित्सा केन्द्र, अपनाघर आश्रम परिसर, नोखागाँव, नोखा का लोकार्पण यहां समाजसेवी चम्पालाल डागा, मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ पृथ्वी (आईएएस), प्रमुख समाजसेवी भामाशाह सुन्दरलाल डागा, विधायक बिहारीलाल विश्नोई, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर, भामाशाह केशरीचन्द गोलछा व अपनाघर आश्रम के संस्थापक डॉ बीएम भारद्वाज ने किया।
समारोह की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं ईश वन्दना से हुई। कार्यकारिणी संरक्षक किरण झंवर ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए अपनाघर विचारधारा के बारे में बताया। इस दौरान डॉ पृथ्वी ने गोलछा परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि नोखा के भामाशाह हमेशा ऐसे कार्यों के लिए अग्रणी रहे है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल निराश्रित एवं असहाय लोगों के साथ जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क इलाज की सेवा के उद्देश्य से खोला गया है। इसके लिए इसको बनवाने वाले भामाशाह साधुवाद के पात्र है। डॉ. पृथ्वी ने बताया कि सरकार का यूनिवर्सल हैल्थ केयर मॉडल देश-विदेश में अग्रणी मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेशवासियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। योजना के तहत प्रदेश के परिवारों को 10 लाख रुपये तक एवं गंभीर बीमारियों के मामले में इससे भी अधिक राशि का उपचार निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं व चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी। विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने अपनाघर आश्रम की सेवाओं की सराहना करते बताया कि यहाँ सेवा का श्रेष्ठतम स्तर देखने को मिलता है। साथ ही सचिव डॉ पृथ्वी से नोखा जिला अस्पताल का निर्माण शुरू करवाने, मुकाम हिम्मटसर पर सीएचसी बनवाने व अपनाघर के इस नव निर्मित अस्पताल को पीएचसी का दर्जा दिलवाने पर जोर दिया। अपनाघर आश्रम का प्रतिवेदन अध्यक्ष बृजरतन तापड़िया ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर समाजसेवी चम्पालाल डागा ने घेवरचन्द केशरीचन्द गोलछा ट्रस्ट, गोहावटी के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही समता मनीषी हरिसिंह रांका की ओर से चिकित्सालय के लिए 11 लाख रूपये देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर श्रीनिवास झंवर ने गोलछा परिवार को दानवीर बताते हुए गौ शाला व अन्य सामाजिक कार्यों के प्रति लगाव की भूरि भूरि प्रसंशा की। वीरादेवी रामचन्द्र डॉवर ट्रस्ट से 5 लाख रूपये की राशि संचालन बाबत देने की घोषण भी की। भामाशाह केशरीचन्द गोलछा ने अपने ट्रस्ट से 31 लाख रूपये की राशि देने के साथ ऐसे सामाजिक कार्यों में हर वक्त सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर विधायक बिहारी लाल विश्नोई द्वारा प्रभुजी व आसपास के इलाके के उपयोगार्थ भेंट की गई एम्बूलेंस का भी लोकार्पण किया गया। समारोह में डॉ सुन्दरलाल सुराणा, डॉ मधु तिवाडी, उपाध्यक्ष नगरपालिका, नोखा निर्मल भूरा, ईश्वर दूगड़ व हनुमान झंवर का अभिनन्दन गोलछा परिवार द्वारा किया गया। समारोह में उद्योगपति, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव पवन पारीक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा अबरार अहमद पंवार, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी विकास गहलोत, डा श्याम बजाज, डा सुनील बोथरा, डॉ अरविन्द राजपुरोहित, पदम गोलछा, राजेन्द्र कुमार गोलछा, रमेशकुमार गोलछा सहित नोखा के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ट्रस्ट की तरफ से निर्मल गोलछा व अपनाघर आश्रम की तरफ से सचिव रमेश कुमार व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Senior Architect Ashish Shrivastava Conferred with Honorary Doctorate at Indo-International Intellectual Conclave 2026

🔊 पोस्ट को सुनें Senior Architect Ashish Shrivastava Conferred with Honorary Doctorate at Indo-International Intellectual …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow