Home / Latest News / सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत, एक पुत्र गम्भीर घायल

सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत, एक पुत्र गम्भीर घायल


बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत हो गईं। जबकि एक पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
    बताया जाता है कि गुरुवार को देर रात थाना क्षेत्र के एक इनायतपुर के समीप नगीना हरेवली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार अशोक 38 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम टांडा माईदास थाना नगीना देहात की बाइक में टक्कर मारने के कारण अशोक पुत्र प्रेम सिंह व अशोक के 13 वर्षीय पुत्र अभी कुमार की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि अशोक का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद थाना बढ़ापुर पुलिस मौके ओर पहुचीं औऱ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया साथ ही घायल 15 वर्षीय प्रिंस को उपचार के लिये हायर सेंटर भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता था। गुरुवार को देर रात वह अपनी साली की शादी से अपने दोनों पुत्रों के साथ अपने घर वापस जा रहा था। अशोक की मौत की खबर से दोनों घरों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते शादी की खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई।
    थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर द्वारा बताया गया कि मृतक अशोक कुमार के भाई मुकेश की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर शवो को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है। साथ ही घायल प्रिंस को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

I LOST YOU

🔊 पोस्ट को सुनें I LOST YOU I lost you once; I lost me, too, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow