
अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की मीटिंग आयोजित हुई
पत्रकार नसीम अहमद को स्योहारा बुढ़नपुर ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया अकाश तोमर को जिला उपाध्यक्ष
स्योहारा : अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर इकाई की एक मीटिंग बुढ़नपुर में आयोजित हुई जिसमें बुढ़नपुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।
अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने आकाश तोमर को जिला उपाध्यक्ष व नसीम अहमद को बुढ़नपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया तथा बुढ़नपुर ब्लॉक के संगठन का विस्तार किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद शर्मा एवं संचालन आकाश तोमर ने किया।
जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है एक पत्रकार ही आम जनता की आवाज को अपनी लेखनी के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाता है लेकिन जब उसी पत्रकार का उत्पीड़न होता है तो केवल संगठन ही है जो उसकी कठिनाइयों में उसके साथ खड़ा होता है पत्रकार निडर, निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर खबर को सत्यता के साथ दिखाने का कार्य करें।
नवागत अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष आकाश तोमर ने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैैं में उस पर खरा उतरूंगा तथा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े किसी भी पत्रकार साथियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष स्योहारा बुढ़नपुर नसीम अहमद ने कहा कि किसी भी पत्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पत्रकारों के हित की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे तथा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे जिलाध्यक्ष ने जो उन्हें कमान सौंपी है उसका पूरा निर्वहन करेंगे
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा संगठन के सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का कार्य करें तथा में ईश्वर से कामना करता हूं की सभी पदाधिकारी संगठन को और ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करें
इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, नितिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आकाश तोमर जिला उपाध्यक्ष इमरान ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अहमद नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा आफताब आलम फजल अंसारी सुभाकर कुमार खुशीराम सिंह वसीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)
RN TODAY Online News Portal