
नोएडा। 15 वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन शाम के सत्र में फिल्म एक्टिंग की टिप्स के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बिजनौर कस्बे से संबंध रखने वाली डॉ राखी आनंद ने इस वर्कशॉप को लिया और फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाले फिल्म प्रेमी और छात्रों ने वर्कशॉप के बाद काफी प्रश्न पूछे। बता दें कि डॉ राखी एक सफल गयनाकोलोजिस्ट, समाज सेविका हैं जो को सखी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तमाम समाज हित के कार्य करती हैं। इस अलावा वे शॉर्ट और फीचर फिल्मों में बतौर अभिनेत्री भी कार्य करती हैं।
फिल्म एक्टिंग की उनकी वर्कशॉप काफी सफल रही और वहां मौजूद फिल्म प्रेमियों ने उनसे काफी सवाल किए।
वर्कशॉप के अंत में मारवाह स्टूडियोज के डायरेक्टर ब्रॉडकास्टिंग सुशील भारती ने उन्हें फेस्टिवल मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कश्मीर फाइल के निदेशक विवेक अग्निहोत्री, अमोल कोहले, मिर्जापुर सीरीज फेम राजेश तैलंग, महाभारत के प्रसिद्ध अभिनेता अर्जुन फिरोज खान और बिजेंद्र काला भी मौजूद रहे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)
RN TODAY Online News Portal