Home / Latest News / सिद्धेश्वर द पावर ऑफ सोल के विभिन्न स्कूलों में आध्यात्मिक सत्र आयोजित

सिद्धेश्वर द पावर ऑफ सोल के विभिन्न स्कूलों में आध्यात्मिक सत्र आयोजित


सिद्धेश्वर द पावर ऑफ सोल के विभिन्न स्कूलों में आध्यात्मिक सत्र आयोजित

–गुरुभक्त भूपेंद्र जैन व सुश्री नम्रता मेहता की संयुक्त टीम की भागीदारी

चंडीगढ़। श्री सिद्धेश्वर द पावर ऑफ सोल ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों और छात्रों के कल्याण के लिए असाधारण आध्यात्मिक सत्रों का आयोजन किया। डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर 15 चंडीगढ़, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 26 पंचकुला, डीएवी पब्लिक स्कूल मोहाली, डीएवी स्कूल पंचकुला, डीएवी पब्लिक स्कूल राजपुरा, स्वामी विवेकानंद मिलेनियम स्कूल आदि में यह आयोजन हुआ। सत्रों की मेजबानी विभिन्न स्कूलों द्वारा की गई। परम् गुरुभक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र जैन द्वारा आयोजित हुए इन आयोजनों में सिद्धेश्वर द पावर ऑफ सोल की टीम से सुश्री नम्रता मेहता द्वारा संचालन किया गया। जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का विजन हर आत्मा को अपने दैनिक जीवन में तनाव व चिंता को दूर करने और उन्हें अवसाद में जाने से रोकने के लिए सशक्त बनाना है। इन सत्रों ने अपने सभी प्रतिभागियों को एक ऊर्जावान अनुभव दिया। कार्यशाला का विषय रिदमिक आई-कनेक्ट, अभिव्यंजक चिकित्सा, श्वास तकनीक और मौन के सार के साथ ध्यान पर आधारित था। उन्होंने बताया कि इस तरह का 2 घंटे का सत्र आयोजित करने के लिए  +91 79865 12029 व +91 7847033111 तथा वेबसाइट- www.siddheshwarthepowerofsoul.org पर संपर्क किया जा सकता है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

BETWEEN THE BATTLES, I RISE …..

🔊 पोस्ट को सुनें BETWEEN THE BATTLES, I RISE …..     In my twenties, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow