Home / Latest News / नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख ने ठंड से बचने के लिए लाभार्थियों को वितरित किए  निशुल्क कंबल 

नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख ने ठंड से बचने के लिए लाभार्थियों को वितरित किए  निशुल्क कंबल 


नजीबाबाद विकासखंड के डबाकर हाल में उप जिला अधिकारी विजय वर्धन तोमर की उपस्थिति में नायब तहसीलदार हर्ष चावला के संचालन में चयनित 50 लाभार्थियों को भीषण सर्दी देखते हुए कंबल वितरण का कार्य किया गया इस अवसर पर उप जिला अधिकारी विजय वर्धन सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसी भी आपदा से बचने के लिए तरह तैयार है उन्होंने सभी क्षेत्रीय लेखपालों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो इसके लिए सरकार गरीबों को निःशुल्क कम्बल उपलब्ध करा रही है ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के अनेक जनहित की योजनाएं चलाकर विकास की पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है इसीलिए बिना किसी भेदभाव के आज यह कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने सभी सदस्य क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान गणों से आग्रह किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान ना हो ऐसे व्यक्ति की जानकारी होते ही तुरंत प्रशासन को उसकी खबर दे ताकि उन्हें भी कंबल दिलाया जा सके प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन हमेशा हर समय क्षेत्रीय जनता के साथ हैंयदि किसी की जानकारी में ऐसे कोई व्यक्ति हो जो ठंड से परेशान हो उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराएं ताकि उनको भी कंबल वितरित किए जा सके  आज 50 लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क कंबल वितरण ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा विक्रांत चौधरी, जिला संयोजक सोशल मीडिया पिछड़ा मोर्चा रितेश सैन, अरविन्द विश्वकर्मा, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कंबल वितरण का कार्य किया गया
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

I LOST YOU

🔊 पोस्ट को सुनें I LOST YOU I lost you once; I lost me, too, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow