
बढ़ापुर: राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर की गरीब,विधवा व बेसहारा लोगो कम्बल वितरण किये गए। राजस्व विभाग द्वारा करीब तीन दर्जन लोगों को कम्बल वितरण किये गए।
शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुचीं जहां पर टीम द्वारा नगर से चिन्हित किये गए करीब तीन दर्जन लोगों को पंचायत कार्यालय बुलाया गया। जहां पर टीम द्वारा सभी तीन दर्जन लोगो को सूचीबध करते हुए उनके आधार कार्ड व हस्ताक्षर करा कर सभी को कम्बल वितरण किया गया। गरीब विधवा महिलाओं द्वारा कम्बल पाकर राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार कानूनगो, लेखपाल प्रमोद कुमार को दिल से दुआ दी। तीन दर्जन लोगों को कम्बल वितरण के बाद बाकी बचे लोगो को भी जल्द ही कम्बल उपलब्ध कराने का आश्वासन राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार त्यागी द्वारा दिया गया। जिसके पश्चात कम्बल न पाने वाले लोग वापस लौट गए। दीपक कुमार त्यागी द्वारा बताया गया कि शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा प्रत्येक हल्के से गरीब,बेसहारा,दिव्यांग व विधवा महिलाओं को सूचीबद्ध कर गर्म कम्बल वितरण किया गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)
RN TODAY Online News Portal