Breaking News
Home / Latest News / क्रिसमस पर भोजपुरिया दर्शको के लिए बड़ा धमाका  ‘एक छैला छह लैला’ यूट्यूब पर होने जा रहा है रिलीज़ 

क्रिसमस पर भोजपुरिया दर्शको के लिए बड़ा धमाका  ‘एक छैला छह लैला’ यूट्यूब पर होने जा रहा है रिलीज़ 


क्रिसमस पर भोजपुरिया दर्शको के लिए बड़ा धमाका  ‘एक छैला छह लैला’ यूट्यूब पर होने जा रहा है रिलीज़
फिल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट –
मुंबई समाचार- प्रियदर्शनम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने का बाद अब यूट्यूब पर रिलीज़ होने जा रही है। जी हाँ प्रियदर्शनम के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पूरी फिल्म को रिलीज़ किया जा रहा है। 25 दिसंबर को सुबह 6 बजे पूरी फिल्म चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। दर्शको ने फिल्म को थिएटर में काफी पसंद किया है और अब दर्शक यूट्यूब चैनल पर भी  उठा सकेंगे। फिल्म के निर्माता प्रियेंद्र सिंह और लेखक निर्देशक रजनीश त्यागी हैं। अभिनेता राजीव सिंह के  एक्शन फ्रेम से भरपूर इस फिल्म में राजीव् के अपोजिट 6 एक्ट्रेस है। यह फिल्म अपने आप में एक अनोखी फिल्म है, जिसकी शूटिंग गुड़गांव में की गई है. रोमांस और ड्रामा जोनर की इस फिल्म में राजीव सिंह और सोनालिका प्रसाद के साथ जोया खान भी लीड रोल में हैं, जबकि फिल्म में बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गीत झूलन झील का और संगीत मधुकर आनंद का है. फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं. आर्ट डायरेक्टर श्याम लाल हैं।कोरियोग्राफर मयंक श्रीवास्तव हैं।  डीओपी राकेश तिवारी हैं और एक्शन हीरा यादव ने किया है।फिल्म को यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ को लेकर एक्टर राजीव काफी उत्त्साहित है और दर्शको का रेस्पॉन्स देखने के लिए बेहद खुश भी है। राजीव का कहना है की जिस तरह दर्शको ने सिनेमाघरों में फिल्म को प्यार दिया है उससे भी ज्यादा यूट्यूब पर भी देंगे।
वही फिल्म के निर्देशक रजनीश त्यागी भी फिल्म के यूट्यूब रिलीज़ पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहते है ”दर्शको को यह फिल्म की कहानी पसंद आयी है और यूट्यूब पर फिल्म को रिलीज़ करना एक  बेहद बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन हम दर्शको का मनोरंजन अक्सर करना  चाहते है इसलिए यह खास कदम उठाया गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow