
नजीबाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉक्टर नीरज बोरा जी, प्रदेश प्रभारी कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार) व युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने स्थानीय निवासी आदित्य अग्रवाल को युवा प्रदेश मंत्री मनोनीत किया। आदित्य अग्रवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। पूरी निष्ठा व लगन के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। नव मनोनीत युवा प्रदेश मंत्री आदित्य अग्रवाल को भारी संख्या मे वैश्य समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, महिला जिला संयोजक तनु गोयल, अक्षय अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, रजत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हिमांशु तायल, वैभव अग्रवाल, चित्रांश अग्रवाल, आयुष बंसल, अनमोल गुप्ता, धीरज अग्रवाल, सजल अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, अक्षत रस्तोगी, अर्पित अग्रवाल एडवोकेट, विकास अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)
RN TODAY Online News Portal