
धामपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉक्टर नीरज बोरा जी, प्रदेश प्रभारी कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार) व युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने स्थानीय निवासी श्रेय अग्रवाल को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। श्रेय अग्रवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। नव मनोनीत युवा जिलाध्यक्ष श्रेय अग्रवाल को भारी संख्या मे वैश्य समाज के लोगों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, युवा प्रदेश मंत्री आदित्य अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, जिला महामंत्री अर्पित अग्रवाल एडवोकेट, नगर अध्यक्ष मयंक गोयल, कुशाग्र अग्रवाल एडवोकेट, उत्तम गुप्ता एडवोकेट, पवन एडवोकेट, अक्षय अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, रजत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हिमांशु तायल, वैभव अग्रवाल, आयुष बंसल, परीक्षित गुप्ता, अनमोल गुप्ता, अक्षत रस्तोगी, विकास अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)
RN TODAY Online News Portal