Breaking News
Home / Latest News / डॉ कृष्णा चौहान को दिलीप सेन, संगीतकार लेस्ली लुईस व गीतकार सुधाकर शर्मा के हाथों मिला एवरग्रीन म्युज़िक अवार्ड

डॉ कृष्णा चौहान को दिलीप सेन, संगीतकार लेस्ली लुईस व गीतकार सुधाकर शर्मा के हाथों मिला एवरग्रीन म्युज़िक अवार्ड


आज 29 दिसम्बर 2022 को मुम्बई अंधेरी वेस्ट के मेयर हॉल में एवरग्रीन म्यूजिक अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन देवेंद्र खन्ना द्वारा किया गया, जहां दिलीप सेन, संगीतकार लेस्ली लुईस और गीतकार सुधाकर शर्मा के हाथों डॉ कृष्णा चौहान को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। वीएस नेशन व ताल म्युज़िक एंड फिल्म्स प्रेजेंट इस पुरस्कार समारोह में संगीत से जुड़ी नामी शख्सियत को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में केसीएफ के संथापक अध्यक्ष डॉ कृष्णा चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो हिंदी अल्बम तेरा ज़िक्र के निर्माता निर्देशक हैं।
बता दें कि कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा हाल ही में चौथे बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022 का सफल व भव्य आयोजन भी किया गया था जहां डॉ योगेश लखानी, म्युज़िक डायरेक्टर इस्माइल दरबार, संगीतकार दिलीप सेन, बी एन तिवारी, रमेश गोयल, अनिल नागराथ, श्यामलाल, दीपा नारायण सहित कई हस्तियों को सम्मान मिला था।
कृष्णा चौहान केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
अब 26 जनवरी 2023 को वह राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023 (सेकंड सीज़न) का भव्य आयोजन अंधेरी के मेयर हॉल में करने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है। यह इस सम्मान समारोह का दूसरा साल है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste Someone’s Time

🔊 पोस्ट को सुनें “Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow