
चांदनी धाम मे सद्गुरु महाराज की शोभा यात्रा पूरे गांव मे निकाली गयी
कोंच ( जालोंन) से गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट –
आज कोंच तहसील से करीब दस किलोमीटर बने सद्गुरु महाराज की समाधि स्थल पर प्रति वर्ष मेला भरता हैं। गांव के लोग बताते हैं। कि हमारे गांव मे एक बाबा थे। उनके घोर तपस्या के कारण देश विदेश मे बाबा जी के शिष्य हो गए थे। बाबा जी ब्रह्म लीन के बाद पचासों सालों से कनाडा, तथा दिल्ली एवम आस पास के सद्गुरु महाराज बाबा की याद मे सम्पूर्ण भंडारा आयोजित किया जाता हैं। तथा सद्गुरु बाबा महाराज की पूरे गाँव मे शोभा यात्रा निकाली जाती हैं। गांव चांदनी के निवासियों तथा दूर दराज से आये सभी भक्तों ने सद्गुरु बाबा महाराज के दर्शन किये। और खुशहाली की कामना की । चांदनी घाम (गाँव) मे जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया तथा सद्गुरु बाबा महाराज का पूजा अर्चना की गयी। पूरे गांव मे बच्चों के झूला लगे हैं थे तथा बच्चों के खिलौना की दुकाने लगी हुई थी । गांव बच्चे, महिलाएं सम्पूर्ण मेला का आनन्द ले रही थी।


PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscri be न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI +919927141966)
RN TODAY Online News Portal