Home / Latest News / आइकॉनिक ऎक्टर प्रेम चोपड़ा को मिला चौथा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022

आइकॉनिक ऎक्टर प्रेम चोपड़ा को मिला चौथा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022


आइकॉनिक ऎक्टर प्रेम चोपड़ा को मिला चौथा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022
आइकॉनिक ऎक्टर प्रेम चोपड़ा को चौथे बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022 से नवाजा गया।  डॉ कृष्णा चौहान ने उन्हें यह ट्रॉफी पेश की। प्रेम चोपड़ा को यह ट्रॉफी
बेहद पसन्द आई। प्रेम जी ट्रॉफी को देखते ही रहे। साथ ही कृष्णा चौहान ने प्रेम चोपड़ा को 26 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023 के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया।
बता दें कि ‘बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड का भव्य आयोजन पिछले 3 वर्षों से डॉ कृषण चौहान करते आ रहे हैं। चौथे वर्ष कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड – 2022 का आयोजन 10 दिसम्बर 2022 को किया गया था। भारतीय फिल्मों और उसकी तरक्की में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को इस पुरस्कार से नवाजा गया। काफी सारी हस्तियां इस समारोह में शामिल हुईं।
ब्राइट आउटडोर मीडिया के डॉ योगेश लखानी, संगीतकार दिलीप सेन, देवदास और हम दिल दे चुके सनम फेम संगीतकार इस्माइल दरबार, बी एन तिवारी, रमेश गोयल, बीरबल जी, विजेंद्र गोयल, नाफ़े खान, देव मेनारिया, पुनीत सहित कई हस्तियां यहां मौजूद रहीं। सिया काले ने डांस किया। भारती छाबड़िया ने एंकरिंग की।
सिंगर संध्या पवार, विजय कश्यप, तृप्ति शुक्ला, निकेश ताराचंद, ज्योति झिंज्ञानी, बीरबल खोसला, के के गोस्वामी, पुनीत कुमार वोरा, जान्हवी राठौड़ , डॉ भारती छाबड़िया,
ऐश्वर्या सिंह, दीपा नारायण, रंजन कुमार सिंह टीवी डायरेक्टर, आर राजपाल, सिंगर राजू टांक, चंद्रप्रकाश, आसमा कपाड़िया, राजेन्द्र, उपेंद्र पंडित, महताब आलम, दिनेश कुमार, नसीर तगाले, दिलीप पटेल, देवेंद्र खन्ना, प्रमोद शर्मा, दीपक साहू, मंगेश, रत्न जी, रेहान शेख, गणेश पाण्डेय, पीके गुप्ता, केवल कुमार, तेजेन्द्र सिंह, अब्दुल कदीर, शमा ईरानी सहित कई लोगों को सम्मान से नवाजा गया।
डॉ कृष्णा चौहान केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

I LOST YOU

🔊 पोस्ट को सुनें I LOST YOU I lost you once; I lost me, too, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow