Breaking News
Home / Latest News / मदरसा आधुनिकीकरण की जांच करने पहुचे अवर अभियंता 

मदरसा आधुनिकीकरण की जांच करने पहुचे अवर अभियंता 


बढ़ापुर: मदरसा आधुनिकीकरण की जांच करने पहुचे अवर अभियंता सुनील कुमार ने नगर के एक मदरसे की बारीकी से जांच कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही है।
            मदरसा आधुनिकीकरण के लिये जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बिजनौर ने योजना से सम्बंधित मदरसों की जांच के लिए अपने पत्रांक के माध्यम से जांच मांगी थी। जिसके चलते हुए अवर अभियंता सुनील कुमार ने नगर के मोहल्ला पक्काबाग स्थित जामिया इस्लामिया दारुल हम्द जूनियर हाईस्कूल के नाम से संचालित मदरसे पर पहुच कर भौतिक सत्यापन किया। जिसमे भवनों के निर्माण सहित कमरों की संख्या,टॉयलेट,बाथरूम,पानी आदि की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान मदरसे की सीमा के भीतर बने कमरे की नापतोल कर मदरसे की कमेटी के कागजात की भी जांच की गई। इस अवसर पर अवर अभियंता के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस बाबत अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि वह  जांच उपरांत रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करेंगे जांच में सब सही पाया गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Senior Architect Ashish Shrivastava Conferred with Honorary Doctorate at Indo-International Intellectual Conclave 2026

🔊 पोस्ट को सुनें Senior Architect Ashish Shrivastava Conferred with Honorary Doctorate at Indo-International Intellectual …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow