Breaking News
Home / Latest News / अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया


किरतपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा सर्वप्रथम अग्रसेन महाराज व माता सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल  द्वारा वैश्य समुदाय के प्रतिभा शाली बच्चों मनिका रस्तोगी व आदित्य अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छोटे बच्चों को शिक्षण एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल द्वारा बहुत सारी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की। महिला जिलाध्यक्ष द्वारा सभी महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में बच्चों के नृत्य ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। सभी पदाधिकारियों ने डांस,गेम्स का आंनद लिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मीना अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी मोनी अग्रवाल, जिला मंत्री प्रीति अग्रवाल,नीति अग्रवाल, जिला सह मंत्री मनीषा, नीमा, अंजलि, रेखा, श्वेता, प्रिया, नीरू, सीमा, सरिता, रीता, सुधा, शुभम, मेघा, निधि गोयल आदि सम्मिलित रही।

About Rihan Ansari

Check Also

Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste Someone’s Time

🔊 पोस्ट को सुनें “Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow