Breaking News
Home / Latest News / कातिल हवा

कातिल हवा


हर पल खौफ मौत का सब पर,देखो ये कैसा दौर आया
हवा भी कातिल इन्सान भी कातिल माहौल ये कातिल  हो आया !!
मौत के सीजन में भी लोग
व्यापर हवा का कर रहे
ब्लेक में बेच-बेच शैलेन्डर बस अपनी जेबे भर रहे !!
चारो ओर तबाही से भी
कातिल इन्सान ना डर रहा
क्यों ये वो भूल गया परिवार तो उसका भी है,
बावजूद इन सबके ,सौदा अंगो का कर रहा !!
समझाने की खातिर ईश्वर ने खेल खेला है,
ना कुछ तेरा ना कुछ मेरा,दुनियां दो दिन का मेला है!
अगर आज ना समझे,तो फिर, ये कभी समझ नहीं पाएगें,
जिस दिन सामना होगा ईश्वर से,ना जाने कैसे नजरे मिलाएगें !!
मचा रखा था आंतक,धरती पर कुछ इन्सानो ने,
आज खुदा ने बता दिया जमीं कम पड़ रही दफनाने में,
ससांर का राजा सिर्फ वही,आज वक्त ने समझाया !!
हवा भी कातिल,इन्सान भी कातिल माहौल ये कातिल हो आया !!
                ? कवयित्रि : समृद्धि राघव शेखावत(बबीता शेखावत)?

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow