Breaking News
Home / Latest News / भगवान आशुतोष और माता पार्वती का विवाह उत्सव महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया गया

भगवान आशुतोष और माता पार्वती का विवाह उत्सव महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया गया


भगवान आशुतोष और माता पार्वती का विवाह उत्सव महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया गया।

नजीबाबाद। भगवान आशुतोष और माता पार्वती का विवाह उत्सव महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया गया। नजीबाबाद के रामलीला मैदान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पंडित चेतन शर्मा के सानिध्य में शिव भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह उत्सव महाशिवरात्रि पर्व पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया गया। बाबा भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में एवं माता पार्वती को दुल्हन के रूप में स्वीकार किया गया। शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ को चांदी का मुकुट एवं छत्र चढ़ाया। शिवालय में भगवान भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार देखने के लिए शिव भक्तों की सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में ओम नमः शिवाय मंत्र, हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। तत्पश्चात 251 दीप से भगवान की महाआरती की गई और सभी शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भोले की स्तुति करते हुए समस्त लोगों के लिए मंगल कामना की। कार्यक्रम में सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, देवेंद्र प्रजापति, अर्पित मेहरा, रोहित अग्रवाल, रजत महिंद्रा, आदित्य अग्रवाल, प्रदीप कुमार, अकाश भटनागर, अमित चौहान, सागर, ऋषभ, पुलकित विश्नोई, आयुष चंद्रा, आशीष राजपूत, अमित, अंकित शर्मा, राजा, तुषार व नगर के शिवभक्त मौजूद रहे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Syed Rashid Shuttari: The Visionary Entrepreneur Transforming Industries Through KIBO Group of Companies

🔊 पोस्ट को सुनें Syed Rashid Shuttari: The Visionary Entrepreneur Transforming Industries Through KIBO Group …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow