Breaking News
Home / Latest News / श्रीराम इंस्टीट्यूट में होली मिलन समारोह का आयोजन

श्रीराम इंस्टीट्यूट में होली मिलन समारोह का आयोजन


श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल एंड वोकेशनल स्टडीज  में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रोहिणी के सेक्टर 4 स्थित श्रीराम इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एंड वोकेशनल स्टडीज के द्वारा विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी एवम भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य जय किशन गोयल रहे। श्री राम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा संचालित इस संस्था के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गोयल (प्रधान), रचना गोयल (उपप्रधान),  लक्ष्मण गोयल (सचिव), अंकुश गुप्ता (सह-सचिव) रमेश गोयल (ट्रस्टी) सचिन माथुर (ट्रस्टी), प्रवीण गुप्ता (ट्रस्टी) एवं समाजसेवी श्री सुनील चौधरी (श्रीराम भवन), सचिन माथुर (ट्रस्टी), एवं संस्था के एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन श्री ललित गोयल, निदेशक रुची ढींगरा, मोनिका शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस कार्यक्रम में संस्था के सभी विद्यार्थियों ने फूल चंदन की होली महोत्सव में आकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का जोश एवम उत्साह देखने को बन रहा था। इस कार्यक्रम में संस्था से सफलतापूर्वक कोर्स करने पर विद्यार्थियों को डिप्लोमा देकर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन श्री मुकेश गोयल ने होली की सभी विद्यार्थियों एवं आए सभी अतिथियों को शुभकामनाए दी।  संस्था के एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन श्री ललित गोयल ने बताया की इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्था में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जाते हैं जिससे विद्यार्थी अपनी संस्कृति के साथ जुड़ा रह सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जय किशन गोयल जी ने संस्थान एवं संस्थान के सभी कार्यकारिणी सदस्यों, एवम सभी विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा समाज में इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को देश के त्योहारों से जुड़े रहने का मौका मिलता है एवं प्रोत्साहन मिलता है। संस्थान में मुख्यत: स्किल डेवलपमेंट के प्रशिक्षण के लिए ट्रैनिंग जैसे नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग, स्टेनोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, ब्यूटी कल्चर ट्रेनिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग आदि प्रदान की जाती है,। इस उपलक्ष में श्रीराम इंस्टीट्यूट की पूरी टीम अनु शर्मा, सोनम शर्मा, कविता रोहिल्ला, नंदिनी, पवन गुप्ता, रोहित भारद्वाज, आस्था गोसाई, पूनम, पूजा शर्मा, विजया, नीलू, आकाश शर्मा, ऋतु, विजेंद्र मेहरा, मीनाक्षी, पुष्पा, गौतम, कविता, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g PLZ Subscribe न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Senior Architect Ashish Shrivastava Conferred with Honorary Doctorate at Indo-International Intellectual Conclave 2026

🔊 पोस्ट को सुनें Senior Architect Ashish Shrivastava Conferred with Honorary Doctorate at Indo-International Intellectual …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow