Breaking News
Home / Latest News / लंदन भारतीय उच्चायोग पर हमलाः दुष्टतापूर्ण चरमपंथी खालिस्तान समूहों को पाकिस्तानी समर्थन 

लंदन भारतीय उच्चायोग पर हमलाः दुष्टतापूर्ण चरमपंथी खालिस्तान समूहों को पाकिस्तानी समर्थन 


नई दिल्ली, 20 मार्च 2023: ओवसीज फ्रेंडस ऑफ बीजेपी के पूर्व वैश्विक संयोजक डॉ. विजय जौली ने गत् रविवार 19 मार्च 2023 को चरमपंथी खालिस्तानी समूह द्वारा लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में तोड़-फोड़ व तिरंगे झण्डे के अपमान को दुष्टतापूर्ण कृत बताया। डॉ. जौली ने कहा कि इस दुर्घटना ने दुनियां भर में भारतीयों के गुस्से से खून को खौला दिया है। डॉ. जौली ने नई दिल्ली से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुछ गुमराह, असंतुष्ट व शरारती उपद्रवियों को भारत विरोधी पाकिस्तान द्वारा उकसाया जाता है। और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान कर पृथक राष्ट्र की साम्प्रदायिक मांग के लिए प्रेरित किया जाता रहा है।

लंदन स्थित भारत गणराज्य के राजनयिक परिसर में जबरन घुसपैठ को भाजपा नेता डॉ. जौली ने अपराधिक कृत कहा। यह उत्तेजक और अस्वीकार्य है । लोकतंत्र का कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा अपहरण नहीं किया जा सकता। डॉ. जौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक जीवंत लोकतांत्रिक देश है। लेकिन लंदन पुलिस द्वारा भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा में चूक व विफलता दुभाग्यपूर्ण है। ब्रिटिश सरकार दोषियों को गिरफ्तार करे व भारतीय उच्चायोग व राजनयिकों को चौबिसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने की मांग डॉ. जौली ने की। भाजपा नेता डॉ० जौली ने कहा कि “राजनयिक परिसरों में प्रवेश पर प्रतिबंध” से संबंधित विएना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस, 1961, (खंड – 8) का सार्वजनिक रूप से लंदन में उल्लंघन हुआ है। जिसे डॉ. जौली ने सुरक्षा की दृष्टि से दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow