Breaking News
Home / Latest News / फराह परवीन ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

फराह परवीन ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट


संवाददाता स्योहारा नसीम अहमद
स्योहारा। नगर निवासी परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका एवं समाज सेविका फराह परवीन ने नवागत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को पुष्पगुच्छ भेंट कर शिष्टाचार भेंट कर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी बात रखते हुए पुलिस अधीक्षक से स्योहारा थाना में महिला दरोगा तैनात होने के लिए कहा।  उन्होंने कहा महिलाओं से संबंधित कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो वह किसी पुरुष अधिकारी से बताते हुए घबराती है। यदि स्योहारा थाना में एक महिला दरोगा तैनात होगी तो महिलाओं से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने में आसानी रहेगी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस विषय पर गौर करेंगे। इस मौके पर इकबाल रूमानी, नईम अहमद मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste Someone’s Time

🔊 पोस्ट को सुनें “Respect the Effort: If You Don’t Intend to Buy, Don’t Waste …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow