Home / Latest News / आदित्य राणा के चार मददगार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

आदित्य राणा के चार मददगार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


संवाददाता स्योहारा नसीम अहमद
स्योहारा। प्रदेशीय माफिया आदित्य राणा व पुलिस की मुठभेड़ को 24 घंटे नहीं बीते कि आदित्य राणा के मददगार चार साथियों को भी पुलिस ने जंगल में मुठभेड़ के दौरान असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने चारों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। शुक्रवार की तड़के प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी के नेतृत्व में आदित्य राणा की तलाश कर रही पुलिस टीम को थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा व सत्तोनंगली के बीच ग्राम न्यामताबाद के जंगल में कुख्यात आदित्य राणा को सिम, मोबाईल, व अन्य सामान पहुंचाकर उसकी मदद करने वाले साथियों की जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर उनको आत्मसमर्पण करने के लिये कहा तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार साथियों राजेश पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम रतनपुरा, निक्की पुत्र पूरन ग्राम बमनोली, अनुराग पुत्र राजवीर निवासी ग्राम भगवानपुर रैनी थाना स्योहारा व जय कुमार पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कांठ को दो तमंचे व दो चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया जबकि एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। प्रदेशीय माफिया ढाई लाख के ईनामी बदमाश आदित्य राणा सात माह पूर्व पेशी से वापस लौटते वक्त पुलिस की कस्टडी से फरार होने के बाद पुलिस व एसओजी टीम के लिये सरदर्द बन गया है। जिले में आदित्य राणा की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस, एसटीएफ, एसओजी भले ही घेराबंदी में लगी हो लेकिन आदित्य राणा हर बार पुलिस की घेराबंदी तोड़ भागने में सफल हो जाता है। इससे पूर्व बुधवार को साथियों संग आदित्य राणा के गांव में रहने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा की गयी मुठभेड़ में आदित्य राणा का भाई चन्द्रवीर उर्फ बिट्टू ग्राम प्रधान बोलेरो गाड़ी सहित गिरफ्तार हो गया। लेकिन आदित्य राणा साथियों संग फरार हो गया था। पुलिस का आरोप था कि चन्द्रवीर उर्फ बिट्टू अपने भाई आदित्य राणा व उसके दो साथियों को अपनी बोलेरो गाड़ी से सुरक्षित स्थान पर छोड़ने जा रहा था।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Ice We Built

🔊 पोस्ट को सुनें Ice We Built I know. I’m being vague and naive I …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow