
बढ़ापुर 28 मार्च एसएस बाजवा मॉडर्न अकादमी बढ़ापुर में कक्षा नर्सरी से आठ तक के बच्चो का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया जिसमे कक्षा छः ही छात्रा अफीफा खान ने इस बार भी नर्सरी से निरंतर चली आ रही अपनी प्रथम रेंक को बरकरार रखा।
जानकारी के अनुसार बढ़ापुर क्षेत्र की इंग्लिश मीडियम शिक्षण संस्था एसएस बाजवा मॉडर्न अकादमी में मंगलवार को कक्षा नर्सरी से आठ तक का वार्षिक परिणाम एक समारोह में घोषित किया गया जिसमे प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 77 बच्चो को प्रबंधक सुरजीत सिंह बाजवा व प्रिंसिपल डॉक्टर अनुराग ने शील्ड व परिणाम पत्र देकर प्रोत्साहित किया। अपने क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अफीफा ख़ान, जिया नूरी,मोहम्मद जैनुल, आरव अग्रवाल,रूतवी गुप्ता,उंजिला सारा,प्रीतपाल, आन्हा नसीम, नविका अग्रवाल, रेजू घोष, मोक्षनी वशिष्ठ,तेजस राजपूत, नव्या गोयल, रुशना खान,जसप्रीत कौर,अदीबा फातिमा,,शिवाजी,मोहम्मद सादिक,आदि शामिल है इस बार भी कक्षा 6 की छात्रा अफीफा खान ने नर्सरी से लेकर कक्षा 6 तक निरंतर अपनी प्रथम रेंक को बरकरार रखा । इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुराग ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal