Home / Latest News / जनहित के कार्यों के लिए व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सम्मानित किया

जनहित के कार्यों के लिए व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सम्मानित किया


नजीबाबाद। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता  और मिनी स्टेडियम के लिए संघर्ष करने वाले पत्रकार को प्रतीक जिन देकर सम्मानित किया गया।
स्टेशन मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल  के जिलाध्यक्ष नजर का के प्रतिष्ठान पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र की जनसमस्याओं को समय-समय पर उठाने वाले और उन्हे शासन प्रशासन तक पहुंचाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उनको शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर उनके जनहित के कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री शिव कुमार माहेश्वरी ने पत्रकार मनोज शर्मा के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पत्रकार मनोज शर्मा ने सभी व्यापारियों का उनका सम्मान करने पर आभार व्यक्त किया, इसके अलावा व्यापार मंडल ने मिनी स्टेडियम के लिए संघर्ष करने वाले पत्रकार जफर जैदी को भी घर पर जाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 प्रदीप डेजी जी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शिव कुमार महेश्वरी, जिलाध्यक्ष नजर खां, युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, सुधीर अग्रवाल, अनिल कुमार सिंघल, इरशाद अहमद, शब्बर खान, शहजाद, निसार, रजत अग्रवाल,  देवेंद्र प्रजापति आदि रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

The Midnight Forager

🔊 पोस्ट को सुनें The Midnight Forager   One night, when the moon shone bright, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow