
अतीक अहमद व भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.
प्रयागराज: कॉल्विन अस्पताल के पास जब पुलिस टीम अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद को लेकर जा रही थी इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है इस पूरे हमले को मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है |

गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है. अतीक को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बन कर आए थे. पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया. गोली मारने वाले आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कोर्ट से कस्टडी में मिलते ही मारने का प्लान बनाया गया था. मीडिया चैनल की तरह एक नया माईक अरेंज किया गया, मीडिया कर्मी बनकर लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य ने नाम के लोग लगातार मीडिया कवरेज के दौरान साथ घूम रहे थे. आज मेडिकल के दौरान जैसे ही जब मीडिया बाईट लेने की कोशिश में था, तभी फायरिंग की गई है।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.
RN TODAY Online News Portal