Breaking News
Home / Latest News / तुम बरसात से लगते हों इन फ़िज़ाओं में मेरी कविताओं के, सुनहरे अल्फ़ाज़ से लगते हो -आरती वत्स

तुम बरसात से लगते हों इन फ़िज़ाओं में मेरी कविताओं के, सुनहरे अल्फ़ाज़ से लगते हो -आरती वत्स


 
तुम बरसात से लगते हों
इन फ़िज़ाओं में
मेरी कविताओं के
सुनहरे अल्फ़ाज़ से लगते हो
मेरे सरताज!
तुम आसमाँ के पूर्णिमा के चाँद
और सर्द मौसम के
मंद – मंद सुहाने दिवाकर से लगते हो
इस खूबसूरत से
जहां में
मैं तुम्हें पल – पल महसूस करती हूँ
क्यूँकि तुम अँधेरे में भी
उम्मीद के उजियारे से लगते हो
मेरे बाग़बान जिंदगी के महकते
गुलिस्ताँ के माली
और मेरे लबों की तबस्सुम
और सुर्ख की रुखसार के
शहजादे से लगते हो
अब तुम ही बता दो
क्या सचमुच तुम मेरे कुछ जान पड़ते हो
या फिर से मेरी खूबसूरत कल्पनाओं के
काल्पनिक किरदार मालूमात पड़ते हो ?
-आरती वत्स✍??

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow