Breaking News
Home / Latest News / एमएमटी मॉडल्स इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस्टर, मिस एंड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया सीजन-3 का आयोजन किया

एमएमटी मॉडल्स इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस्टर, मिस एंड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया सीजन-3 का आयोजन किया


जयपुर: एमएमटी मॉडल्स इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जयपुर के श्याम नगर स्थित होटल द फर्न हैबिटेट में नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस्टर, मिस एंड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया सीजन-3 का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न शहरों से चयनित 50 फाइनलिस्ट ने रैम्प पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरकर ताज के लिए अपनी दावेदारी पेश की। चार राउंड में हुए फैशन वॉक में मॉडल्स ने इंडियन ट्रेडिशनल, ब्राइडल, कॉकटेल और इवनिंग गाउन आदि ड्रेसेज शोकेस की। मिस्टर, मिस एंड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया सीजन 3 की मिस्टर कैटेगरी में वरदान शर्मा, मिस कैटेगरी में जयपुर की तान्या सिंह और मिसेज कैटेगरी में अरुणाचल प्रदेश की मिलोआ कुरी कागो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ताज अपने नाम किया। एमएमटी मॉडल्स इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर अशफाक शाह, सेलिब्रिटी गेस्ट टीवी एक्टर आस्था चौधरी, अचीवर्स इवेंट्स के डायरेक्टर रूपेश जौहरी, एसोसिएट पार्टनर नवीन श्रीवास्तव ने विनर्स को शैश एवं क्राउन पहनाकर ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, प्राइज और गिफ्ट हैंपर भेंट कर सम्मानित किया। एमएमटी मॉडल्स इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर अशफाक शाह ने बताया कि ज्यूरी पैनल में शामिल क्वींस इंटरनेशनल की सीईओ नासिहा अहमद, डेमिलून इवेंट्स दुबई की सीईओ मून मुखर्जी, बॉलीवुड डायरेक्टर इकराम अख्तर और सोनम श्रीवास्तव ने पार्टिसिपेंट्स की रैम्प वॉक, सेल्फ प्रेजेंटेशन, एटीट्यूड, कॉन्फिडेंस आदि की परख की तथा विजेताओं के नाम घोषित किए। ब्यूटी पेजेंट के क्वेश्चन आंसर राउंड में प्रतिभागियों ने अपने बौद्धिक कौशल का परिचय दिया। वहीं टैलेंट राउंड में डांस, सिंगिंग, मिमिक्री, मोनो एक्ट आदि प्रस्तुत किए। फैशन सिक्वेंस में मॉडल्स ने महरूज फैशन बाय कीर्ति जैन, काबा फैशन बाय अंजलि शर्मा तथा काव्या बुटीक बाय खुशबू अग्रवाल का कलेक्शन पेश किया। जानी- मानी सौंदर्य विशेषज्ञ काजल आर्टिस्ट्री ने सभी मॉडल्स की स्टाइलिंग और मेकअप कर उनकी खूबसूरती को चार चांद लगाए। साथ ही प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शाद अख्तर एवं शान खान ने मॉडल्स की ग्रुमिंग के दौरान कोरियोग्राफी की ट्रेनिंग दी। इस मौके पर महरूज फैशंस से केपी जैन, कीर्ति जैन, नेशनल अवॉर्ड विनर पेंटिंग आर्टिस्ट नवीन शर्मा बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर मौजूद रहे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

ESC INSTITUTE CELEBRATES NEW YEAR WITH GLOBAL EDUCATORS & ESC STARS 

🔊 पोस्ट को सुनें ESC INSTITUTE CELEBRATES NEW YEAR WITH GLOBAL EDUCATORS & ESC STARS …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow