Breaking News
Home / Latest News / पंचमहापुरुष राजयोग में से एक है मालव्य योग, कुंडली में पड़ता है विशेष प्रभाव, लोगों की चमक उठती है किस्मत Astro Neha gupta

पंचमहापुरुष राजयोग में से एक है मालव्य योग, कुंडली में पड़ता है विशेष प्रभाव, लोगों की चमक उठती है किस्मत Astro Neha gupta


#Astro #Neha #gupta                             #WhatsApp no-9654032267                      People of these #zodiac signs get wealth from Malavya Yoga 2023
Malavya Yoga 2023 : पंचमहापुरुष राजयोग में से एक है #मालव्य योग, कुंडली में पड़ता है विशेष प्रभाव, लोगों की चमक उठती है किस्मत
Malavya Yoga 2023 : पंचमहापुरुष राजयोग में से एक है मालव्य महापुरुष राज योग। मालव्य योग का बहुत ही शुभ माना जाता है।
Malavya Yoga 2023
Malavya Yoga 2023
Malavya Yoga 2023 : पंचमहापुरुष राजयोग में से एक है मालव्य महापुरुष राज योग। मालव्य योग का बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाले जातक धनवान बनते हैं। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में मालव्य होता है उसे जीवन में खूब सफलता हासिल होती है। साथ ही उसे जीवन में संघर्ष नहीं करना पड़ता। ऐसे व्यक्ति धन-दौलत, #शोहरत, सुंदरता और तरक्की के मालिक बनते हैं। क्योंकि मालव्य योग वाले व्यक्ति को शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति प्राप्त होती है। जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य योग बनता है।
मालव्य योग क्या होता है
Malavya Yoga 2023 : ज्योतिष के अनुसार मालव्य योग का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार किसी जातक की कुंडली के पहले, चौथे, सातवें और दशवें भाव में शुक्र का अपनी स्वराशि वृषभ और तुला में या अपनी उच्च राशि मीन में स्थित होने पर मालव्य योग बनाता है। जिस जातक की कुंडली में यह योग होता है उस पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे व्यक्ति साहसी, आकर्षक व्यक्तित्व और प्रेरक बनते हैं।
मालव्य योग का प्रभाव- Malavya Yoga 2023
मालव्य योग का हमेशा शुभ प्रभाव की व्यक्ति पर पड़ता है।
ऐसे योग वाले व्यक्ति कला और सौंदर्य प्रेमी होते हैं।
ऐसे व्यक्ति काव्य, संगीत, सिनेमा, और कला क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल करते हैं।
इनका भाग्य बलवान होता है, जिस कारण इन्हें निर्णय लेने में परेशानी नहीं होती और सफलता मिलती है।
इनके पास गजब की #पर्सनैलिटी होती है, जिससे ये सामने वाले को आकर्षित कर लेते हैं।
मालव्य योग वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भी भौतिक सुखों की कमी नहीं होती है।
मालव्य योग का जातकों के जीवन में कैसे लाभ होता है-Malavya Yoga 2023
ऐसे जातक सुख-समृद्धि से संपन्न होते हैं। इनका रूझान कलात्मक और रचनात्मक कार्यों के प्रति अधिक होता है। माता लक्ष्मी की इन पर विशेष अनुकम्पा होती है। दांपत्य जीवन का सुख भी इन्हें खूब मिलता है। ये युद्ध और राजनीति में निपुणता प्राप्त करते हैं। यह व्‍यक्‍ति स्त्री, पुत्र, वाहन, भवन और अतुल संपदा का स्वामी होता है। इनका स्‍वभाव तेजस्वी, विद्वान, उत्साही, त्यागी,चतुर होता है। ये जातक फैशन, कलाकार, सौंदर्य प्रसाधन, कवि, नाटक कार, गुरु या सामाजिक कार्यो से संबंधित क्षेत्र में नाम व धन कमाते हैं।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

Is the world too much with me

🔊 पोस्ट को सुनें Is the world too much with me? The world shall consume …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow