
श्रीराम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से श्रीराम इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एंड वोकेशनल स्टडीज मेंआज *शनिवार 6 मई 2023* को रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के इस रक्तदान शिविर में करीब 52 रक्तदानियों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा उनमें से 40 रक्तदानियोंं का रक्त पीतमपुरा ब्लड बैंक द्वारा लिया गया । कार्यक्रम में विजय विहार क्षेत्र के निगम पार्षद श्रीमती पुष्पा सुरेंद्र सोलंकी जी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेंद्र सोलंकी जी, रोहिणी क्षेत्र के निगम पार्षद श्री धर्मवीर शर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के कार्यकरिणी सदस्य श्री जय किशन गोयल जी, पूर्व स्टैंडिंग कमेटी एम सी डी श्री विजेंद्र यादव जी, खाटू श्याम परिवार की कार्यकरिणी समिति आदि ने इस कार्यक्रम में शिरकत की एवम सभी रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम परिवार (NW) एवम श्रीराम विजय विहार फेज-1 (RWA) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया। संस्था के चेयरमैन श्री ललित गोयल ने सभी रक्तदानियो, को दिल से धन्यवाद देते हुए एवं आभार व्यक्त किया कि सभी अतिथि एवम रक्तदानी अपने कीमती समय में से कुछ क्षण निकालकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदार बने। उन्होंने बताया कि इस महादान के माध्यम से हम काफी व्यक्तियों की जान बचा सकेंगे। श्री ललित गोयल जी ने श्री खाटू श्याम परिवार (N W) एवम श्रीराम विजय विहार फेज-1 (RWA) के सभी पदाधिकारियों एवं मेंबर्स को और साथ ही साथ श्रीराम इंस्टीट्यूट की पूरी टीम को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिल से धन्यवाद किया।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.

RN TODAY Online News Portal