Home / Latest News / निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के अल्बम “तू है प्यार मेरा” की रिकॉर्डिंग सम्पन्न

निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के अल्बम “तू है प्यार मेरा” की रिकॉर्डिंग सम्पन्न


निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के अल्बम “तू है प्यार मेरा” की रिकॉर्डिंग सम्पन्न
 _डीसी मदाना और डॉ अंजली द्वारा गाए गए सॉन्ग का रोमांटिक पोस्टर हुआ आउट_
निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के अल्बम “तू है प्यार मेरा” की रिकॉर्डिंग मुम्बई के एबी स्टूडियो में सम्पन्न हो गई। कृष्णा चौहान प्रोडक्शन प्रेजेंट्स हिंदी अल्बम तू है प्यार मेरा का कर्णप्रिय संगीत मिलन हरीश ने दिया है जबकि गीतकार डीसी मदाना हैं। इस खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग के सिंगर्स डीसी मदाना और डॉ अंजली हैं।
इस गाने का जल्द ही वीडियो बनेगा जिसके डीओपी पप्पू के. शेट्टी होंगे। फोटोग्राफर चन्द्र प्रकाश माझी, प्रोडक्शन मैनेजर पी के गुप्ता और पोस्टर डिज़ाइनर आर राजपाल हैं।
बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन पर हाल ही में चौथे लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023 का भव्य आयोजन किया गया था जहां चीफ़ गेस्ट कुमार शानू द्वारा दिलीप सेन, ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत इत्यादि को सम्मानित किया गया।
बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है। वह न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं।
उनके द्वारा आयोजित महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023 गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस अवार्ड का यह तीसरा सीज़न होगा।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) https://www.youtube.com/channel/UCFS7PmVqRXSD_4CQXaYvx0A  PLZ Subscribe

About Rihan Ansari

Check Also

Ice We Built

🔊 पोस्ट को सुनें Ice We Built I know. I’m being vague and naive I …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow