
भारत – कंबोडिया मैत्री
नई दिल्ली, 12 मई 2023 : भारत और कंबोडिया के बीच पीपुल टू पीपुल दोस्ती को बढ़ावा देने हेतु, वरिष्ठ भाजपा नेता व दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डॉ. विजय जौली ने आज कंबोडिया राजदूत कोय कुओंग से नई दिल्ली दूतावास में शिष्टाचार भेंट वार्ता की ।
डॉ. जौली ने हाल ही में 156 देशों के पवित्र जल से अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक के अवसर पर कंबोडिया प्रधानमंत्री हुन सेन द्वारा भेजे गये शुभकामना संदेश के लिए, कंबोडिया सरकार व जनता का आभार व्यक्त किया । दोनों नेताओं ने भारत व कंबोडिया के बीच हवाई सेवा प्रारंभ करने के मुद्दे पर सहमति जताई, जिससे की दोनों देशों के बीच पर्यटन, कला एवं यात्रियों के आवागमन को बढ़ावा मिल सके।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.