आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न,देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व०पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय बिजनौर पर एक विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया गया।
विचार गोष्टी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी जी ने की तथा संचालन जिला महासचिव नज़ाकत अल्वी ने किया।
कार्यकर्ता ने स्व०पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने चाचा नेहरू जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा पण्डित नेहरू जी आज़ादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री मंत्री बने।आज़ादी के बाद देश आर्थिक तंगी झेल रहा था उसवक्त देश मे सुई भी नही बनती थी देश का अंदाता भी खेती करने में असमर्थ था क्योकि संसाधनों की दिक्कत थी और सिंचाई के लिए पानी की कमी थी देशमे लोग भूखे मरते थे पण्डित नेहरू जी ने किसानों के लिए योजनाएं चलाई ओर सिंचाई के लिए नहरे/टुव वेल बनवाये किसानों के लिए खाद/बीज की व्यवस्था कराई।ओर देश को प्रगति के छेत्र में आगे लेजाने के लिए देश को एक नई दिशा दी।उसी की देन है कि आज प्रगति के छेत्र में देश बहुत आगे है।पण्डित नेहरू जी के योगदान को भुलाया नही जा सकता है।पण्डित नेहरू जी बच्चो से बहुत प्यार करते थे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे।नेहरू जी ने इलाहाबाद आनंद भवन देश को दान कर दिया था जो आज खरबो रुपये की संपत्ति है।
इस अवसर पर सर्व श्री मुनीश त्यागी जिला उपाध्यक्ष, नज़ाकत अल्वी जिला महासचिव, फुरकान महमूद अंसारी,अब्दुल समद आज़ाद,जिला सचिव हुकम सिंह,मो०यूसुफ अंसारी,शमीम कुरैशी,असलम,मो०शाहवेज,अब्दुल, मो०मोसिन अंसारी,शमशाद हुसैन,अबरार अहमद आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
भवदीय,
नज़ाकत अल्वी
जिला महासचिव
जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.